Breaking News

बिसौली: सतीश प्रेमी के कैंप कार्यालय पर मनाई गई ‘छोटे लोहिया’ जनेश्वर मिश्र की जयंती, वक्ताओं ने उनके संघर्षों को किया याद।

बिसौली: सतीश प्रेमी के कैंप कार्यालय पर मनाई गई ‘छोटे लोहिया’ जनेश्वर मिश्र की जयंती, वक्ताओं ने उनके संघर्षों को किया याद।

आई एम खान 

बिसौली। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा बिसौली स्थित पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी के कैंप कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के प्रख्यात चिंतक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की जयंती पूरी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम के दौरान सतीश प्रेमी के नेतृत्व में सभी उपस्थित सपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके उच्च आदर्शों तथा समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने का दृढ़ संकल्प लिया।

सतीश प्रेमी ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि जनेश्वर मिश्र का संपूर्ण जीवन समाज के गरीब, किसान, मजदूर और पिछड़े वर्ग के अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित था। उन्होंने कहा कि “छोटे लोहिया” के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र सादगी, बेदाग ईमानदारी और कड़े संघर्ष के प्रतीक थे। उन्होंने अपने पूरे राजनीतिक सफर में हमेशा जनहित को सर्वोपरि रखा और ऐसे महान नेताओं के विचार आने वाली नई पीढ़ी के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेंगे।

इस अवसर पर जयपाल सिंह यादव, कल्याण सिंह यादव, सुबोध यादव, गौरव प्रधान, कपिल देव, एडवोकेट राजीव यादव, शिवम यादव, राकेश यादव, राजेंद्र जाटव, रामनिवास यादव, मुकेश यादव, पाले अली, मेराज खान, सुनील कश्यप, अरविंद यादव, मनोज कुमार, मुकेश यादव, अभयराज सिंह जाटव, खेमवीर यादव, विकास यादव, अंकित यादव, अवनीश कुमार जाटव, रमन यादव, हरविंदर यादव, महिपाल जाटव और उमेश पाल जाटव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

चेहल्लुम पर्व को लेकर शाहजहाँपुर में शांति समिति की बैठक: कोतवाली क्षेत्र की बेरी चौकी पर पुलिस ने की सौहार्द बनाए रखने की अपील।

चेहल्लुम पर्व को लेकर शाहजहाँपुर में शांति समिति की बैठक: कोतवाली क्षेत्र की बेरी चौकी …

error: Content is protected !!