Breaking News

बदायूं: कछला गंगा घाट पर निर्माणाधीन गंगा आरती स्थल का केंद्रीय राज्यमंत्री ने लिया जायजा।

कछला गंगा घाट पर निर्माणाधीन गंगा आरती स्थल का केंद्रीय राज्यमंत्री ने लिया जायजा।

बदायूँ: केंद्रीय राज्यमंत्री बी.एल. वर्मा ने रविवार को जनपद बदायूँ के प्रसिद्ध तीर्थस्थल कछला गंगा घाट पहुंचकर निर्माणाधीन गंगा आरती स्थल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने निर्माणाधीन भवन, घाट परिसर एवं श्रद्धालुओं के लिए विकसित की जा रही विभिन्न सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि भव्य गंगा आरती स्थल के निर्माण से कछला धाम की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को एक नई ऊंचाई मिलेगी, जिससे इस क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से एसपी सिटी अभिषेक सिंह, नगर पंचायत कछला के अध्यक्ष जगदीश सिंह लोनिया, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

जनगणना में शत-प्रतिशत सहयोग करने वाले स्कूलों को मिलेगा नकद पुरस्कार, डीएम ने किया प्रशिक्षण का निरीक्षण।

जनगणना में शत-प्रतिशत सहयोग करने वाले स्कूलों को मिलेगा नकद पुरस्कार, डीएम ने किया प्रशिक्षण …