Breaking News

कासगंज: परिवार परामर्श केंद्र कासगंज की पहल: काउंसलिंग से टूटने की कगार पर पहुंचे दो परिवार फिर हुए एक।

परिवार परामर्श केंद्र कासगंज की पहल: काउंसलिंग से टूटने की कगार पर पहुंचे दो परिवार फिर हुए एक।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज: पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण में संचालित ‘परिवार परामर्श केंद्र’ ने सराहनीय पहल करते हुए आपसी मतभेदों के कारण टूटने की कगार पर खड़े दो परिवारों को फिर से मिला दिया है। 1 अगस्त 2026 को आयोजित काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को समझाइश दी गई, जिसके बाद वे आपसी सहमति से एक साथ रहने को राजी हो गए।

ये मामले आए सुलह के दायरे में:

पहला मामला:

  • पत्नी: संजना (पुत्री धनीराम, निवासी अमरपुर, थाना सहावर, कासगंज)
  • पति: केशव सिंह (पुत्र विद्याराम, निवासी जमालपुर, थाना सहावर, कासगंज)

दूसरा मामला:

  • पत्नी: शशी (पुत्री ब्रजेश, निवासी नगला सुंदर, थाना जैथरा, एटा)
  • पति: सूर्यकांत (पुत्र कदम सिंह, निवासी खुशालपुर, थाना व जनपद कासगंज)

इन दोनों दंपतियों के बीच आपसी मतभेद के चलते परिवार परामर्श केंद्र में मामले की पत्रावली प्रचलित थी। केंद्र में काउंसलिंग के दौरान जब दोनों पक्षों को विस्तार से समझाया गया, तो उन्होंने अपनी पिछली गलतियों को स्वीकार किया और भविष्य में सौहार्दपूर्ण ढंग से जीवन बिताने का संकल्प लिया।

इस सफल मिलाप में परिवार परामर्श केंद्र की काउंसलर डॉ. अनीता उपाध्याय, प्रिया और महिला आरक्षी कल्पना की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके सार्थक प्रयासों से दोनों परिवार फिर से एक हो सके। इस सराहनीय कार्य के लिए दोनों पक्षों ने कासगंज पुलिस का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बरेली: करोड़ों की जमीन पर कब्जे का आरोप: प्रेस वार्ता में महिला ने पुलिस और भूमाफिया पर उठाए गंभीर सवाल।

करोड़ों की जमीन पर कब्जे का आरोप: प्रेस वार्ता में महिला ने पुलिस और भूमाफिया …

error: Content is protected !!