Breaking News

शाहजहांपुर: हत्या के आरोपी ने बरामदगी के दौरान पुलिस पर किया जानलेवा हमला, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली। 

हत्या के आरोपी ने बरामदगी के दौरान पुलिस पर किया जानलेवा हमला, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली। 

मुबारक अली संवाददाता 

शाहजहाँपुर। कांट थाना क्षेत्र में युवक गौतम की धारदार हथियार से हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी समीर पुलिस अभिरक्षा में आलाकत्ल की बरामदगी के दौरान पुलिस पर जानलेवा हमला कर फरार होने का प्रयास करने लगा। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि एक आरक्षी भी चाकू के हमले में घायल हो गया।

क्षेत्रअधिकारी के अनुसार, 31 जुलाई को प्रहलादपुर कमलनैनपुर निवासी चन्द्रपाल की तहरीर पर समीर पुत्र लियाकत अली तथा उसके तीन साथियों के विरुद्ध गौतम पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने के आरोप में थाना कांट पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना के बाद नामजद आरोपी समीर को गिरफ्तार कर लिया गया था।

शनिवार देर रात पुलिस टीम आरोपी को घटना में प्रयुक्त चाकू की बरामदगी के लिए ग्राम दिलावरपुर के जंगल में लेकर गई। पुलिस के मुताबिक, बरामदगी के दौरान आरोपी ने झाड़ियों से चाकू निकालकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया, जिसमें एक आरक्षी के बाएं हाथ में चोट आई। इसके बाद आरोपी भागने लगा। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी।

घायल आरोपी और घायल आरक्षी को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांट ले जाया गया, जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों का उपचार जारी है। पुलिस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का जनपद सीमा पर हुआ भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा भारी उत्साह।

बलरामपुर: सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर का जनपद सीमा पर हुआ भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं में …

error: Content is protected !!