Breaking News

बिसौली: सम्पूर्ण समाधान दिवस में पूर्ति विभाग की पांच शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण।

सम्पूर्ण समाधान दिवस में पूर्ति विभाग की पांच शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण।

आई एम खान 

बिसौली। सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान पूर्ति विभाग से संबंधित प्राप्त सभी शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। पूर्ति निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में राशन वितरण एवं सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़ी कुल पांच शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक शिकायत की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई की गई, जिससे सभी मामलों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित हो सका। विभाग का उद्देश्य आमजन को पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराना है।

पूर्ति निरीक्षक ने कहा कि यदि किसी पात्र लाभार्थी को राशन वितरण अथवा पूर्ति विभाग से संबंधित किसी प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो वह विभागीय कार्यालय में अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। विभाग द्वारा प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी के मिल सके।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …