Breaking News

बदायूं: नवागत जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार ने संभाला कार्यभार, शासन की योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार रहेगी प्राथमिकता।

बदायूं: नवागत जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार ने संभाला कार्यभार, शासन की योजनाओं का प्रभावी प्रचार-प्रसार रहेगी प्राथमिकता।

बदायूं। जनपद में बुधवार को नवागत जिला सूचना अधिकारी का आगमन हुआ। जनपद बिजनौर से जिला बदायूं में सम्बद्ध किए गए जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार ने बुधवार को जिला सूचना कार्यालय पहुंचकर विधिवत रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने कार्यालय के विभागीय कार्यों और विभिन्न गतिविधियों की विस्तार से जानकारी ली।

नवागत जिला सूचना अधिकारी ने अपनी प्राथमिकताएं साझा करते हुए कहा कि शासन एवं सूचना विभाग की नीतियों, जन-कल्याणकारी योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों का प्रभावी तथा समयबद्ध प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कार्यालय के कार्यों को बेहतरीन आपसी समन्वय के साथ आगे बढ़ाने और जनपद में संचालित विकास व जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों की सूचनाओं को समाज के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

संतोष कुमार ने कहा कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया माध्यमों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित कर शासन और जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक निरंतर प्रभावी ढंग से पहुंचाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के समस्त कर्मचारियों से टीम भावना के साथ काम करने और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा व समयबद्धता के साथ करने की अपेक्षा जताई। कार्यभार ग्रहण करने के इस अवसर पर जिला सूचना कार्यालय के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि निदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग (लखनऊ) के निर्देशों के क्रम में बदायूं में तैनात रहे सहायक निदेशक (सूचना) आशुतोष चन्दोला को अब स्थानांतरित कर सहायक निदेशक (सूचना) बिजनौर के पद पर सम्बद्ध किया गया है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ अमृत औषधि केंद्र का शुभारंभ, 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती मिलेंगी दवाइया।

बदायूं: राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ अमृत औषधि केंद्र का शुभारंभ, 50 से 90 प्रतिशत …

error: Content is protected !!