Breaking News

कासगंज: गुरु पूर्णिमा पर सोरों शूकरक्षेत्र में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र गंगा में डुबकी।

कासगंज: गुरु पूर्णिमा पर सोरों शूकरक्षेत्र में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने लगाई पवित्र गंगा में डुबकी।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज: पवित्र पर्व गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जनपद के प्रसिद्ध तीर्थ नगरी सोरों शूकरक्षेत्र में आस्था का महाकुंभ देखने को मिल रहा है। तड़के सुबह से ही गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत देश के विभिन्न कोनों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे हैं।

‘हर-हर गंगे’ और ‘जय गुरुदेव’ के जयघोष से गूंजी तीर्थ नगरी

सुबह से ही श्रद्धालु पवित्र गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। पूरे तीर्थ क्षेत्र में ‘हर-हर गंगे’ और ‘जय गुरुदेव’ के जयघोष गूंज रहे हैं। गंगा स्नान के बाद श्रद्धालुओं द्वारा स्थानीय मंदिरों में विधि-विधान से दर्शन-पूजन का सिलसिला लगातार जारी है। भक्त अपने गुरुओं और भगवान से देश-दुनिया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। गुरु पूर्णिमा के इस पावन पर्व पर सोरों शूकरक्षेत्र में दिनभर में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और प्रशासन की मुस्तैदी

मेले और भारी भीड़ के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी प्रमुख गंगा घाटों पर भारी पुलिस बल और गोताखोरों की तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालु सुरक्षित रूप से स्नान कर सकें।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ अमृत औषधि केंद्र का शुभारंभ, 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती मिलेंगी दवाइया।

बदायूं: राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुआ अमृत औषधि केंद्र का शुभारंभ, 50 से 90 प्रतिशत …

error: Content is protected !!