Breaking News

कछला के पास हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैम्पो चालक की मौत, बाइक सवार गंभीर घायल।

कछला के पास हाईवे पर दर्दनाक हादसा, टैम्पो चालक की मौत, बाइक सवार गंभीर घायल।

उझानी/बदायूँ। । बरेली-मथुरा हाईवे पर सोमवार देर शाम एक भीषण सड़क दुर्घटना में टैम्पो चालक की जान चली गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को सूचना दी गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कछला स्थित राधेलाल इंटर कॉलेज के समीप तेज गति से आ रहे टैम्पो और बाइक के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर का प्रभाव इतना अधिक था कि दोनों वाहन सड़क पर पलट गए और क्षतिग्रस्त हो गए।

दुर्घटना में टैम्पो चालक महावीर, पुत्र रामेश्वर, निवासी ग्राम रसूला, थाना मुजरिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे गोपाल, पुत्र नरेश, निवासी वार्ड संख्या-10, कछला गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कछला चौकी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उझानी भेजा, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है।

पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त टैम्पो और बाइक को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

महावीर की असमय मृत्यु से उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …