Breaking News

शाहजहांपुर में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल की जेल, कोर्ट ने लगाया 1.10 लाख का जुर्माना।

शाहजहांपुर में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में दोषी को 20 साल की जेल, कोर्ट ने लगाया 1.10 लाख का जुर्माना।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहांपुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चल रही प्रभावी न्यायिक कार्रवाई के तहत नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी को अदालत ने कड़ी सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी को 20 वर्ष के कठोर कारावास के साथ 1 लाख 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।

मामला सिंधौली थाना क्षेत्र के रखिया खुर्द गांव का है। यहां वर्ष 2018 में एक नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने, धमकी देने और दुष्कर्म करने के आरोप में मुकेश पुत्र रामदुलारे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

मामले की सुनवाई के दौरान पुलिस की मॉनीटरिंग सेल, थाना सिंधौली पुलिस और अभियोजन विभाग की ओर से लगातार पैरवी की गई। पुलिस की ओर से प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों और प्रभावी पैरवी के आधार पर एडीजे-08 न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए यह सजा सुनाई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रकरण में न्यायालय में मजबूत पैरवी के लिए पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर देवेंद्र कुमार तथा क्षेत्राधिकारी सदर शुभम वर्मा के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई।

Spread the love

Check Also

कासगंज में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट: एसपी ने गंगा घाट और रूट का किया निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश।

कासगंज में कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट: एसपी ने गंगा घाट और …

error: Content is protected !!