Breaking News

चंदौली: मुसाखांड डैम पर पिकनिक मनाने गए 22 वर्षीय युवक की डूबकर दर्दनाक मौत, गोताखोरों ने बरामद किया शव।

चंदौली: मुसाखांड डैम पर पिकनिक मनाने गए 22 वर्षीय युवक की डूबकर दर्दनाक मौत, गोताखोरों ने बरामद किया शव।

संवाददाता, घूरेलाल कन्नौजिया 

चंदौली: जिले के चकिया कोतवाली क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध मुसाखांड डैम के निचले हिस्से में रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहाँ अपने दोस्तों के साथ घूमने और पिकनिक मनाने आया 22 वर्षीय युवक अचानक गहरे पानी में डूब गया। इस दुखद घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और दोस्तों का रो-रोकर बुरा हाल है। लापता युवक की पहचान सैयदराजा के भतीजा रोड निवासी रंजीत कुमार (22 वर्ष) के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रंजीत रविवार को अपने करीब आधा दर्जन दोस्तों के साथ मुसाखांड डैम पर घूमने गया था। सभी दोस्त बांध के मुख्य फाटक के ठीक नीचे अपना खाना तैयार कर रहे थे। इसी दौरान रंजीत अचानक डैम के निचले हिस्से की तरफ चला गया। बताया जा रहा है कि पत्थरों या ढलान पर पैर फिसलने से वह सीधे गहरे पानी में जा गिरा और देखते ही देखते आँखों से ओझल हो गया।

साथियों को पानी में डूबता देख दोस्तों ने चीख-पुकार मचाते हुए उसे बचाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वे कामयाब नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही चकिया कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुँच गए। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से पानी में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया।

डैम के पानी की गहराई और अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय गोताखोरों की मदद से रंजीत का शव पानी से बाहर बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

फाइल फोटो 

Spread the love

Check Also

बदायूं: बिनावर थाने के हेड कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, समझौता न करने पर घायल महिला के पति को हवालात में बंद कर किया 151 में चालान।

बदायूं: बिनावर थाने के हेड कांस्टेबल पर गंभीर आरोप, समझौता न करने पर घायल महिला …

error: Content is protected !!