Breaking News

बहेड़ी: गृहकर और जलकर की बढ़ी दरों के खिलाफ नसीम अहमद का प्रदर्शन, उच्चस्तरीय जांच की मांग।

 

बहेड़ी: गृहकर और जलकर की बढ़ी दरों के खिलाफ नसीम अहमद का प्रदर्शन, उच्चस्तरीय जांच की मांग।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बहेड़ी (बरेली): नगर पालिका परिषद बहेड़ी द्वारा गृहकर और जलकर में की गई भारी वृद्धि को लेकर अब विरोध के स्वर तेज हो गए हैं। शनिवार को बहेड़ी विधानसभा प्रत्याशी एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष पति नसीम अहमद ने संपूर्ण समाधान दिवस में प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर कर निर्धारण प्रक्रिया और वसूली के तरीकों पर गंभीर सवाल उठाए। नसीम अहमद ने आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन द्वारा करों में की गई “बेतहाशा वृद्धि” से आम नागरिकों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है, जो बेहद चिंताजनक है।

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने दावा किया कि नगर पालिका के अभिलेखों में पुराने मकानों को दर्ज करने के नाम पर 25 हजार से 40 हजार रुपये तक की अवैध वसूली किए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने एक मामले का उल्लेख करते हुए बताया कि एक नागरिक को 4 लाख से अधिक का वार्षिक कर नोटिस भेजा गया है, जो कर निर्धारण प्रणाली की पारदर्शिता पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस संबंध में पहले भी जिलाधिकारी को अवगत कराया गया था, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से जनता में नाराजगी है।

नसीम अहमद ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और यदि अनियमितता पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने बढ़ी हुई कर दरों की समीक्षा कर आम जनता को राहत देने की वकालत की। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी यह लड़ाई जनहित और न्याय के लिए है।

बाइट :- नसीम अहमद विधानसभा प्रत्याशी बहेड़ी

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!