Breaking News

बिसौली: नवागत उप जिलाधिकारी प्रियंका कुमारी ने संभाला पदभार, शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर।

बिसौली: नवागत उप जिलाधिकारी प्रियंका कुमारी ने संभाला पदभार, शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर।

आई एम खान 

बिसौली। बिसौली तहसील में शनिवार को नवागत उप जिलाधिकारी प्रियंका कुमारी ने जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में अपना विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि शासन की जनहितैषी योजनाओं का धरातल पर बेहतर क्रियान्वयन और आम जनता को समयबद्ध न्याय दिलाना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने तहसील प्रशासन के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालय में अपनी फरियाद लेकर आने वाले हर एक शिकायतकर्ता की समस्या का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए और फाइलों को बेवजह लंबित रखने की परंपरा को अब बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसडीएम प्रियंका कुमारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना और हर पीड़ित को न्याय दिलाना है, जिसके लिए तहसील स्तर पर पारदर्शिता और तत्परता के साथ कार्य किया जाएगा।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!