Breaking News

बिसौली: पेपर लीक और सोनम वांगचुक के समर्थन में सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

बिसौली: पेपर लीक और सोनम वांगचुक के समर्थन में सपा का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं)। देश में लगातार हो रहे पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रख्यात इंजीनियर व शिक्षाविद् सोनम वांगचुक के जीवन की रक्षा को लेकर समाजवादी पार्टी ने आवाज बुलंद की है। शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र बिसौली के सपा कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी के नेतृत्व में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और पेपर लीक के दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की। सतीश प्रेमी ने बताया कि सोनम वांगचुक को दिल्ली में भूख हड़ताल पर बैठे हुए 20 दिन हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी देश के भविष्य और छात्रों के साथ हो रहे इस अन्याय के खिलाफ उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह तानाशाही सरकार गूंगी और बहरी हो चुकी है और अंग्रेजों से भी बदतर व्यवहार कर रही है। उन्होंने तुरंत केंद्रीय शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की और कहा कि जब तक देश के छात्रों को न्याय नहीं मिल जाता और सोनम वांगचुक की मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक वे चुप नहीं बैठेंगे।

इस प्रदर्शन में तहसीलदार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, एडवोकेट जितेंद्र सिंह यादव, एडवोकेट अंशुल यादव, एडवोकेट वीरेश यादव, एडवोकेट विवेक यादव, एडवोकेट आकाश चौहान, एडवोकेट सचिन यादव, सोनू सागर, एडवोकेट युधिष्ठिर यादव, एडवोकेट कपिल देव, पंकज यादव, विकास यादव, ओमेंद्र, सुबोध यादव, मनमोहन, कुंवरपाल सिंह, पाले अली, अरबिंद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित, 12 सितंबर को होगा आयोजन।

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित, 12 सितंबर को होगा …