Breaking News

बरेली: जमीन के बंटवारे में खूनी संघर्ष, हिस्ट्रीशीटर भाई ने सगे भाई की गोली मारकर की हत्या।

बरेली: जमीन के बंटवारे में खूनी संघर्ष, हिस्ट्रीशीटर भाई ने सगे भाई की गोली मारकर की हत्या।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। शेरगढ़ थाना क्षेत्र के खजुआ जागीर गांव में गुरुवार शाम जमीन के बंटवारे का पुराना विवाद एक दर्दनाक हत्याकांड में बदल गया। एक हिस्ट्रीशीटर ने अपने ही सगे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी अपने बेटे और साथी के साथ मौके से फरार हो गया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी तौफीक उर्फ गुड्डू का अपने पैतृक जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से भाइयों से विवाद चल रहा था। मृतक के पिता लल्ला खां और भाई इकरार ने बताया कि गुरुवार शाम तौफीक ने पहले इकरार को फोन पर गाली-गलौज दी। इसके कुछ ही देर बाद वह अपने बेटे नदीम और साथी असलम के साथ घर पहुंचा और इकरार के साथ मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट की आवाज सुनकर 35 वर्षीय इसरार वहां पहुंचा और बीच-बचाव का प्रयास करने लगा। इसी दौरान तैश में आए तौफीक ने तमंचे से इसरार को गोली मार दी। गोली लगते ही इसरार लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गए, लेकिन वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मुख्य आरोपी तौफीक थाना शेरगढ़ का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर हत्या, मारपीट और लूट जैसी संगीन धाराओं में कुल 26 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वह पहले भी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो चुका है और जेल की हवा खा चुका है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ बहेड़ी अरुण कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस ने जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ने का दावा किया है।

बाइट मृतक के पिता

बाइट मृतक का भाई

बाइट अरूण कुमार सीओ बहेड़ी।

 

Spread the love

Check Also

बदायूं: राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित, 12 सितंबर को होगा आयोजन।

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक आयोजित, 12 सितंबर को होगा …