Breaking News

लखीमपुर खीरी: विश्व युवा कौशल दिवस पर बोले डीएम: डिग्री नहीं, कौशल ही बनेगी युवाओं की असली पहचान।

विश्व युवा कौशल दिवस पर बोले डीएम: डिग्री नहीं, कौशल ही बनेगी युवाओं की असली पहचान।

संवाददाता, मोहम्मद कमर 

लखीमपुर खीरी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में विश्व युवा कौशल दिवस का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना और आईटीआई के प्रशिक्षार्थियों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टालों का अवलोकन किया।

डीएम ने प्रशिक्षार्थियों द्वारा प्रदर्शित नवाचार, तकनीकी मॉडलों और रोजगारपरक परियोजनाओं की सराहना करते हुए युवाओं के आत्मविश्वास को सराहा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कंपनियों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र प्राप्त करते ही युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि आज का युग केवल किताबी डिग्री का नहीं, बल्कि व्यावहारिक दक्षता और कौशल का है। उन्होंने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि बदलती तकनीकी दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखना ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने प्रशिक्षार्थियों को प्रेरित किया कि वे प्रशिक्षण को केवल प्रमाणपत्र तक सीमित न रखें, बल्कि अपने हुनर को उत्कृष्टता की नई पहचान बनाएं। उन्होंने युवाओं से नवाचार की संस्कृति अपनाकर स्वरोजगार के अवसर सृजित करने पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य पी.के. शाक्यवार ने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना और मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की बारीकियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उद्योगों के साथ जोड़कर उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना और आत्मनिर्भर बनाना है। इस दौरान पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य सियाराम, निघासन आईटीआई के प्रधानाचार्य विनोद कुमार, अवधेश कुमार, रोहित त्रिपाठी, चंदन सिंह व जिला कार्यक्रम प्रबंधक मंगला प्रसाद त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में प्रशिक्षार्थी और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!