Breaking News

बिसौली: राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स की पहल, वाटर कूलर का हुआ शुभारंभ।

बिसौली: राहगीरों की प्यास बुझाने के लिए जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स की पहल, वाटर कूलर का हुआ शुभारंभ।

आई एम खान 

बिसौली। भीषण गर्मी और उमस के बीच राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली स्टार्स ने एक सराहनीय सेवा कार्य की शुरुआत की है। नगर के बिल्सी रोड स्थित आनंद क्लीनिक के समीप संस्था द्वारा एक अत्याधुनिक फिल्टर्ड वाटर कूलर स्थापित किया गया है, ताकि आने-जाने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को चौबीसों घंटे शुद्ध व शीतल पेयजल उपलब्ध हो सके।

वाटर कूलर का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. सुधा चौधरी ने रिबन काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्यासे को जल पिलाना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। व्यस्त मार्ग होने के कारण यहाँ से प्रतिदिन सैकड़ों राहगीर, रेहड़ी-पटरी दुकानदार और आम जनमानस गुजरते हैं, जिन्हें इस सेवा से बड़ी राहत मिलेगी। वाटर कूलर की स्थापना में डॉ. गुंजन वार्ष्णेय का विशेष योगदान रहा।

जायंट्स ग्रुप के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था समाज के हर वर्ग की मदद के लिए सदैव संकल्पित है। इस मौके पर यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, फेडरेशन ऑफिसर रूपम गुप्ता, अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सचिव शशांक भिल्ला, कोषाध्यक्ष गौरव वार्ष्णेय, डॉ. गुंजन वार्ष्णेय, साहू सावेंद्र गुप्ता, निशांत गोयल, हर्ष रस्तोगी, दीपक वार्ष्णेय, विकास गुप्ता, मोहित वार्ष्णेय, विपुल वार्ष्णेय, नितिन वार्ष्णेय व मयंक अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने संस्था की इस पुनीत पहल की सराहना की।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!