Breaking News

बरेली: इंसाफ न मिलने से हताश महिला ने एसएसपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास, सतर्कता से टला बड़ा हादसा।

बरेली: इंसाफ न मिलने से हताश महिला ने एसएसपी कार्यालय के बाहर आत्मदाह का किया प्रयास, सतर्कता से टला बड़ा हादसा।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली: न्याय की गुहार बेअसर होने से क्षुब्ध एक महिला ने मंगलवार को बरेली स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय के बाहर खुद पर डीजल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि, समय रहते वहां मौजूद राहगीर और पुलिसकर्मियों की तत्परता ने महिला को बचा लिया और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना के बाद कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया।

​मिली जानकारी के अनुसार, बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम उलैहतापुर निवासी मीना कुमारी पत्नी गनपत का अपने बेटे से होली के दौरान डीजे बजाने को लेकर विवाद हुआ था। महिला का आरोप है कि उसने इस मामले में बहेड़ी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर पुलिस ने केवल एनसीआर दर्ज कर खानापूर्ति कर दी। महिला का कहना है कि कार्रवाई के लिए वह लगातार थाने और उच्चाधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगा रही थी, लेकिन हर बार उसे केवल कोरे आश्वासन ही मिले।

​मंगलवार दोपहर करीब एक बजे हताश महिला आधा लीटर डीजल की बोतल लेकर सीधे एसएसपी कार्यालय के गेट पर पहुंची। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने अपने ऊपर डीजल उड़ेल लिया। वहां से गुजर रहे एक सजग राहगीर और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने फुर्ती दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और आग लगाने से रोक लिया। महिला पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसे सुरक्षित अपनी अभिरक्षा में ले लिया।

​घटना के बाद महिला को महिला थाने ले जाया गया, जहां प्राथमिक पूछताछ के बाद उसे चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के आरोपों की गहनता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह घटना फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में हो रही देरी और पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रही है।

बाइट- सीओ आशुतोष शिवम

बाइट- पीड़िता मीना कुमारी

 

बाइट- राहगीर

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!