Breaking News

कासगंज: गंगा किनारे जली हुई झोपड़ी में मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी।

कासगंज: गंगा किनारे जली हुई झोपड़ी में मिला 55 वर्षीय व्यक्ति का शव, इलाके में फैली सनसनी।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी

कासगंज: थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के अंतर्गत गंगा किनारे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में जली हुई झोपड़ी के भीतर एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

मृतक की पहचान भाई सिंह पुत्र मेघ सिंह के रूप में हुई है, जो मूलतः सिकंदरपुर वैश्य का निवासी था। जानकारी के अनुसार, भाई सिंह अपने घर से करीब सात किलोमीटर दूर गंगा किनारे बनी झोपड़ी में अकेले रहा करता था। संदिग्ध परिस्थितियों में झोपड़ी के जलने और उसके भीतर शव मिलने से हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और शव को कब्जे में ले लिया। परिजनों को जैसे ही इस दुखद घटना की सूचना मिली, वे बदहवास होकर मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की गंभीरता से जांच-पड़ताल कर रही है ताकि झोपड़ी में आग लगने और व्यक्ति की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!