Breaking News

सहसवान: परिचित बनकर की ठगी, मेंथा व्यापारी के ड्राइवर को शातिर जालसाजों ने 40 हजार का लगाया चूना।

सहसवान: परिचित बनकर की ठगी, मेंथा व्यापारी के ड्राइवर को शातिर जालसाजों ने 40 हजार का लगाया चूना।

सहसवान (बदायूं)। नगर के डार्लिंग रोड स्थित प्रमोद फील्ड के सामने एक मेंथा व्यापारी के ड्राइवर के साथ साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अज्ञात जालसाजों ने खुद को परिचित बताकर ड्राइवर को झांसे में लिया और खाते से 40 हजार रुपये की धनराशि उड़ा ली। पीड़ित ड्राइवर पुष्पेंद्र ने कोतवाली पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि सोमवार को उन्हें एक अज्ञात मोबाइल नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने अपनी आवाज को ड्राइवर के परिचित ‘संजय’ जैसा बनाकर बात की, जिससे पुष्पेंद्र को कोई संदेह नहीं हुआ।

शिकायत के अनुसार, जालसाज ने कहा कि उसकी भतीजी का एक्सीडेंट हो गया है और वह अस्पताल में भर्ती है। इसके बाद उसने एक अन्य मोबाइल नंबर पर पैसे भेजने को कहा। शातिर ठग ने विश्वास जीतने के लिए ड्राइवर के मोबाइल पर फर्जी ट्रांजैक्शन मैसेज भेजे, जिसमें 15 हजार और 25 हजार रुपये ट्रांसफर होने का दावा किया गया। इन फर्जी मैसेज के झांसे में आकर ड्राइवर ने बताए गए नंबर पर तीन बार में कुल 40 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। ठग की लालच यहीं नहीं रुकी और उसने फिर से 30 हजार रुपये भेजने का दबाव बनाया, लेकिन जब पीड़ित ने बैलेंस चेक किया तो खाते में मात्र 828 रुपये ही शेष बचे थे। ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने कोतवाली पुलिस में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!