Breaking News

बरेली: दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर मांगी तीन लाख की रंगदारी, एसएसपी से न्याय की गुहार।

बरेली: दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर मांगी तीन लाख की रंगदारी, एसएसपी से न्याय की गुहार।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम 

बरेली। सुभाषनगर थाना क्षेत्र से ब्लैकमेलिंग और रंगदारी वसूली का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक युवक ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया है कि कुछ दबंग किस्म के लोग उसे दुष्कर्म के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर लगातार तीन लाख रुपये की रंगदारी मांग रहे हैं। पीड़ित का आरोप है कि राजनीतिक दबाव और झूठे आरोपों का भय दिखाकर उसे पहले भी आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा चुका है।

पीड़ित ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि 12 जून की घटना के बाद से ही कुछ लोग उसे फोन पर जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। युवक का आरोप है कि करगैना चौकी के समीप बुलाकर उस पर लगातार समझौते का दबाव बनाया गया। शिकायत के अनुसार, अब तक समझौते के नाम पर 50 हजार रुपये लिए जा चुके हैं, और अब तीन लाख रुपये की अतिरिक्त मांग की जा रही है।

रकम न देने की स्थिति में उसे दुष्कर्म और छेड़छाड़ जैसे संगीन मुकदमों में जेल भिजवाने की धमकी दी गई है। पीड़ित ने बताया कि प्रभावशाली लोगों की शह पर उसे मानसिक और आर्थिक रूप से तोड़ा जा रहा है। उसने एसएसपी से मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपितों के विरुद्ध ब्लैकमेलिंग, धमकी और रंगदारी की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

बाइट- पीड़ित आनिश

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!