Breaking News

कासगंज: प्रशासनिक फेरबदल के तहत दो एसडीएम का तबादला, अंबेडकर नगर और गाजियाबाद में संभालेंगे नई जिम्मेदारी।

कासगंज: प्रशासनिक फेरबदल के तहत दो एसडीएम का तबादला, अंबेडकर नगर और गाजियाबाद में संभालेंगे नई जिम्मेदारी।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी प्रशासनिक तबादला सूची के अंतर्गत कासगंज जनपद में तैनात दो उप जिलाधिकारी (एसडीएम) संजीव कुमार और कोमल पवार का स्थानांतरण कर दिया गया है। शासन ने जनहित और प्रशासनिक कार्यकुशलता को दृष्टिगत रखते हुए दोनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। आदेश के अनुसार, एसडीएम संजीव कुमार को अब अंबेडकर नगर जनपद में तैनाती दी गई है, वहीं एसडीएम कोमल पवार को गाजियाबाद जनपद में स्थानांतरित किया गया है। ये दोनों ही अधिकारी लंबे समय से कासगंज में अपनी सेवाएं दे रहे थे और हाल ही में पदोन्नति प्राप्त करने के उपरांत उन्हें नई तैनाती मिली है।

अपने कासगंज कार्यकाल के दौरान एसडीएम कोमल पवार ने न केवल राजस्व और प्रशासनिक दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया, बल्कि सोरों ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के अतिरिक्त प्रभार के रूप में विभिन्न सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी प्रकार एसडीएम संजीव कुमार ने भी तहसील कासगंज में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण के साथ जनसुनवाई को प्राथमिकता दी। अधिकारियों के स्थानांतरण के बाद प्रशासनिक गलियारों में उनके कार्यों की चर्चा है और उनके साथ कार्य करने वाले सहयोगियों एवं स्थानीय निवासियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। अब पूरे जनपद में उनके स्थान पर आने वाले नए अधिकारियों की नियुक्ति को लेकर उत्सुकता बनी हुई है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!