Breaking News

शाहजहाँपुर: अवैध खनन और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने के मामले में एडीएम ने चार के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा।

शाहजहाँपुर: अवैध खनन और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने के मामले में एडीएम ने चार के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। ककरा स्थित जैव विविधता पार्क क्षेत्र में अवैध रूप से रेत और बालू का खनन किए जाने की शिकायत मिलने पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अरविंद कुमार ने तत्परता दिखाते हुए मौके का निरीक्षण किया और चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, न्यू सिटी ककरा में जैव विविधता पार्क के समीप नदी किनारे कुछ लोगों द्वारा अवैध खनन किया जा रहा था, जिससे क्षेत्र के सुरक्षा बांध को भी गंभीर क्षति पहुँची है।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में अपर जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने क्षेत्रीय लेखपाल विशाल मिश्रा के साथ घटनास्थल का जायजा लिया। वहां मौजूद पार्क के सुरक्षा गार्डों अनिल शुक्ला और सुशील तिवारी ने अधिकारियों को अवगत कराया कि शालू पुत्र शौकत, कल्लू पुत्र शब्बीर, सब्बू पुत्र शौकत, शहरोज, नौसाद खान पुत्र बाबू खान निवासी मोहल्ला ककरा खुर्द द्वारा अवैध रूप से खनन कर रेत-बालू चोरी की जा रही थी।

इस सूचना के आधार पर अपर जिलाधिकारी ने लेखपाल के माध्यम से थाना कोतवाली में तहरीर दिलवाई। पुलिस ने अवैध खनन और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँचाने की सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध खनन और परिवहन में लिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!