Breaking News

कासगंज: सोरों में खड़े ट्रक से 400 लीटर डीजल चोरी, अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी पुलिस।

कासगंज: सोरों में खड़े ट्रक से 400 लीटर डीजल चोरी, अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी पुलिस।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद के सोरों थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक ट्रक को निशाना बनाते हुए उसमें से लगभग 400 लीटर डीजल चोरी कर लिया। वारदात को अंजाम उस समय दिया गया जब ट्रक होडलपुर बिजली घर के पास खड़ा था। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, राजस्थान नंबर RJ-11 GD-1770 का ट्रक मुंबई से ट्रांसफार्मर का तेल लेकर सोरों के होडलपुर पहुँचा था। चालक पदम सिंह ने बताया कि रात करीब ढाई बजे जब ट्रक बिजली घर के पास खड़ा था, तभी अज्ञात चोरों ने डीजल टैंक का लॉक तोड़ दिया और बड़ी मात्रा में डीजल चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही चालक ने तुरंत डायल-112 पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पीड़ित चालक ने सोरों थाने में मामले की लिखित तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि चोरों को पकड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

बाइट- पदम सिंह (ट्रक चालक)

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!