Breaking News

शाहजहांपुर: स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया शोधपरक ग्रंथ का विमोचन, भारतीय कला-संस्कृति पर आधारित है पुस्तक।

स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया शोधपरक ग्रंथ का विमोचन, भारतीय कला-संस्कृति पर आधारित है पुस्तक।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. पुष्पेंद्र बहादुर सिंह द्वारा चित्रकला विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रज्ज्वल पुंडीर द्वारा लिखित शोधपरक ग्रंथ “भारतीय कला और संस्कृति (अजंता के संदर्भ में)” का भव्य विमोचन किया गया। इस विशेष अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य ललित कला अकादमी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा राज्य मंत्री डॉ. राजेंद्र सिंह पुंडीर ने कुलपति से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।

विमोचित पुस्तक भारतीय सांस्कृतिक विरासत और अजंता की भित्तिचित्र परंपरा का अत्यंत गहन व शोधपरक अध्ययन प्रस्तुत करती है। इसमें अजंता की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, भौगोलिक स्थिति, चित्रकला की अनूठी विशेषताओं के साथ-साथ तत्कालीन सामाजिक जीवन, धार्मिक परिवेश और अलंकरण शैली का सरल व प्रामाणिक विश्लेषण किया गया है। पुस्तक में जातक कथाओं के माध्यम से भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों, नैतिक आदर्शों और बौद्ध दर्शन के गहरे प्रभाव को प्रमुखता से रेखांकित किया गया है, जो शोधार्थियों व कला प्रेमियों के लिए अत्यंत उपयोगी है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विशेषज्ञों ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अजंता के चित्र मात्र कलात्मक उत्कृष्टता के प्रतीक नहीं हैं, बल्कि वे तत्कालीन भारतीय समाज, धर्म, संस्कृति और सौंदर्यबोध के सशक्त दस्तावेज हैं। डॉ. प्रज्ज्वल पुंडीर के इस महत्वपूर्ण शोध कार्य की सराहना करते हुए प्रो. अनुराग अग्रवाल, प्रो. शालीन कुमार सिंह, डॉ. अर्चना गर्ग, डॉ. रमेश चंद्रा, डॉ. दीपक सिंह सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षकों व कर्मचारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …