Breaking News

बदायूँ: भारी बारिश की चेतावनी के चलते 10 और 11 जुलाई को स्कूल बंद, 12 जुलाई को वृक्षारोपण के लिए खुलेंगे विद्यालय।

बदायूँ: भारी बारिश की चेतावनी के चलते 10 और 11 जुलाई को स्कूल बंद, 12 जुलाई को वृक्षारोपण के लिए खुलेंगे विद्यालय।

बदायूँ: मौसम विभाग द्वारा बिजली गिरने और तीव्र बारिश की चेतावनी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए बड़ा निर्णय लिया है। जिलाधिकारी महोदय की अनुमति के उपरांत, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जनपद के सभी परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त और अन्य सभी बोर्ड से संचालित कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में 10 और 11 जुलाई, 2026 को अवकाश घोषित किया है।

12 जुलाई को वृक्षारोपण हेतु खुलेंगे विद्यालय

आदेश के अनुसार, 12 जुलाई, 2026 को होने वाले वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उक्त तिथि को विद्यालय निर्धारित समय पर खुलेंगे।

प्रशासन द्वारा जारी निर्देश:

  • पौधों की उपलब्धता: विद्यालय स्टाफ 11 जुलाई को अपने ब्लॉक स्तर पर निर्धारित पौधशाला से पौधे प्राप्त करेंगे।
  • कार्यक्रम का क्रियान्वयन: 12 जुलाई को विद्यालय में शिक्षक, बच्चे और अभिभावक मिलकर वृक्षारोपण करेंगे।
  • डिजिटल मॉनिटरिंग: वृक्षारोपण के बाद ‘हरितमा’ ऐप पर जियो-टैगिंग अनिवार्य होगी। इसके साथ ही कार्यक्रम के फोटो सोशल मीडिया और आधिकारिक व्हाट्सएप ग्रुपों पर साझा करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस महत्वपूर्ण शासकीय कार्य और सुरक्षा संबंधी निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!