Breaking News

कासगंज: खेत से लौट रहे किसान की विद्युत पोल से चिपके करंट से मौत।

कासगंज: खेत से लौट रहे किसान की विद्युत पोल से चिपके करंट से मौत।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज (सुनगढ़ी): जनपद के थाना सुनगढ़ी क्षेत्र अंतर्गत गांव गढ़ी रामपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहाँ बिजली के पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से एक 35 वर्षीय किसान की मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में मातम पसरा है।

मृतक की पहचान गढ़ी रामपुर निवासी कृष्ण पाल (35) पुत्र वीरी सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कृष्ण पाल बीते दिन अपने खेत पर काम करने गए थे। देर शाम जब वह काम खत्म कर घर वापस लौट रहे थे, तभी घर के बाहर लगे बिजली के पोल में अचानक करंट उतर आया। वे अनजाने में इसकी चपेट में आ गए।

करंट का झटका इतना जोरदार था कि किसान को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वे गंभीर रूप से झुलस गए। चीख सुनकर परिजन और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: फैक्ट्री स्टेट रामलीला को लेकर समिति ने साफ किया अपना पक्ष।

पूर्व कलाकारों के आरोपों पर सचिव ए.के. व्यास बोले—बैठक के लिए कई बार दी गई …