Breaking News

सोरों नगर पालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ सभासदों का धरना, उच्चस्तरीय जांच की मांग।

सोरों नगर पालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ सभासदों का धरना, उच्चस्तरीय जांच की मांग।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

सोरों (कासगंज): नगर पालिका परिषद सोरों में वित्तीय अनियमितताओं और व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में निर्वाचित सभासदों ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को नगरपालिका सभागार में सभासदों ने धरना-प्रदर्शन शुरू किया और क्रमिक अनशन व भूख हड़ताल के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया। सभासदों का मुख्य आरोप है कि बोर्ड बजट बैठक को असंवैधानिक तरीके से आयोजित किया गया है।

सभासद संघ अध्यक्ष विष्णुकान्त तिवारी ने कहा कि पालिका में लंबे समय से भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

सभासद नीतेश पचौरी ने आरोप लगाया कि बजट बैठक नियमों के विपरीत आयोजित कर निर्वाचित सभासदों के अधिकारों का हनन किया गया है। वहीं, सभासद पवनेश सक्सेना ने कहा कि जनता के पैसे का दुरुपयोग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और वे जनहित की रक्षा के लिए संघर्ष करते रहेंगे।

धरने में सभासद रवि दुबे, जयपाल कश्यप, मुनीश चौधरी (सभासद प्रतिनिधि), जय सिंह और सोहेल सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए जांच की मांगदोहराई।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!