Breaking News

शाहजहाँपुर: हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रोजा पुलिस ने जमुका दोराहे से दबोचा।

शाहजहाँपुर: हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार, रोजा पुलिस ने जमुका दोराहे से दबोचा।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। शाहजहांपुर के थाना रोजा क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना अध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र के अनुसार, 26 जून 2026 को ग्राम चौरा निवासी ओमपाल सिंह की तहरीर पर आरोपी अभिषेक और महेश के खिलाफ मुकदमा संख्या 292/2026, धारा 109(1), 115(2) एवं 352 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने धारदार हथियारों से ओमपाल सिंह, उनके भाई नन्हेलाल और परिवार के अन्य सदस्यों पर हमला किया था, जिससे नन्हेलाल और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

मंगलवार दोपहर को मुखबिर की सूचना मिलने के बाद थाना रोजा पुलिस ने जमुका दोराहे के पास घेराबंदी की और वांछित आरोपी महेश, पुत्र संतराम (50 वर्ष), निवासी ग्राम चौरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इस गिरफ्तारी अभियान में थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र और उपनिरीक्षक विजय कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: फैक्ट्री स्टेट रामलीला को लेकर समिति ने साफ किया अपना पक्ष।

पूर्व कलाकारों के आरोपों पर सचिव ए.के. व्यास बोले—बैठक के लिए कई बार दी गई …