Breaking News

चहनियां: जर्जर फाउंडेशन पर लटका 250 केवीए का ट्रांसफार्मर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी।

चहनियां: जर्जर फाउंडेशन पर लटका 250 केवीए का ट्रांसफार्मर, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा; ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी।

संवाददाता, अमित कुमार ओझा 

चहनियां (चंदौली)। चहनियां कस्बा के सकलडीहा मार्ग पर स्थित 250 केवीए का ट्रांसफार्मर इन दिनों खतरे की जद में है। घटिया निर्माण के कारण ट्रांसफार्मर का फाउंडेशन महीनों से धंसा हुआ है, जिससे ट्रांसफार्मर लटकने की स्थिति में आ गया है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार लापरवाही बरत रहे हैं।

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पाण्डेय द्वारा लगवाए गए इस ट्रांसफार्मर के लिए जो फाउंडेशन बनाया गया था, वह एक साल के भीतर ही धंस गया। यह ट्रांसफार्मर चहनियां-चंदौली मुख्य मार्ग के किनारे लगा है, जहाँ से हर समय लोगों का आवागमन रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह ट्रांसफार्मर गिर गया, तो कस्बा कई दिनों तक अंधेरे में डूब जाएगा। बारिश होने पर फाउंडेशन के और अधिक धंसने और ट्रांसफार्मर के पलटने का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि गाडर लगाकर इसे सुरक्षित किया जा सकता है, लेकिन न तो विभागीय अधिकारी ध्यान दे रहे हैं और न ही ठेकेदार। ग्रामीणों ने अब मुख्यमंत्री पोर्टल और मंत्रालय को स्पीड पोस्ट के जरिए शिकायत भेजने का निर्णय लिया है।

प्रधान पति सतीश गुप्ता ने कहा कि यदि कोई अनहोनी होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी ठेकेदार की होगी। वहीं, इस मामले पर जेई सुभाष यादव ने सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने स्थिति से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।

Spread the love

Check Also

बरेली: स्वच्छता अभियान में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता, रेलवे की सफाई व्यवस्था से भी हुए रूबरू।

स्वच्छता अभियान में बच्चों ने दिखाई रचनात्मकता, रेलवे की सफाई व्यवस्था से भी हुए रूबरू। …