Breaking News

अमांपुर: नगर पंचायत की कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली, प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त और जुर्माना वसूला।

अमांपुर: नगर पंचायत की कार्रवाई से दुकानदारों में खलबली, प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त और जुर्माना वसूला।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

अमांपुर (कासगंज)। नगर पंचायत प्रशासन ने कस्बे में प्रतिबंधित पॉलीथिन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए मंगलवार को विशेष अभियान चलाया। अधिशासी अधिकारी (ईओ) विनय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में नगर पंचायत की टीम ने बाजार में कई दुकानों पर औचक छापेमारी की, जिससे पॉलीथिन का उपयोग करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया।

अभियान के दौरान टीम ने विभिन्न दुकानों से करीब डेढ़ किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की। नगर पंचायत ने नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनसे 1050 रुपये का जुर्माना भी वसूला। छापेमारी के दौरान ईओ विनय कुमार शुक्ला ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि वे पर्यावरण के लिए हानिकारक प्रतिबंधित पॉलीथिन का प्रयोग कतई न करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि भविष्य में कोई भी दुकानदार दोबारा पॉलीथिन का उपयोग करते हुए पकड़ा जाता है, तो उस पर पहले से अधिक कठोर जुर्माना लगाया जाएगा और कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

नगर पंचायत की इस अचानक हुई कार्रवाई से कस्बे के व्यापारियों में खलबली मची रही। इस दौरान ईओ के साथ टीम में लिपिक गोपाल कृष्ण शर्मा, मुकेश बाबू, सफाई निरीक्षक चरन सिंह, ओमकार यादव, सफाई नायक दिनेश कुमार, अनिल कुमार, बबलू, दीपक, विनोद, ग्रीस, पंकज, महाराज सिंह, राजेन्द्र और भूरेलाल सहित नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!