Breaking News

शाहजहाँपुर: पुलिस मुठभेड़ में आठ मुकदमों का वांछित गैंगस्टर गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली।

शाहजहाँपुर: पुलिस मुठभेड़ में आठ मुकदमों का वांछित गैंगस्टर गिरफ्तार, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहाँपुर। एसपी ग्रामीण सौरभ दीक्षित के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के अंतर्गत थाना तिलहर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। गुरुवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गैंगस्टर एक्ट सहित आठ मुकदमों में वांछित एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसपी ग्रामीण भंवरे दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम रटापुल गुलेरिया मोड़ के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर की सूचना पर एक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार युवक को पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन वह तेजी से बाइक मोड़कर भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा करने पर आरोपी की बाइक फिसल गई, जिसके बाद उसने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने अपनी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी रियाज मोहम्मद उर्फ बाबू निवासी ग्राम पढ़ेरा, थाना फतेहगंज पूर्वी (बरेली) के बाएं पैर में गोली लग गई।

गिरफ्तार अभियुक्त रियाज मोहम्मद उर्फ बाबू, जो वर्तमान में थाना कटरा के मोहल्ला आतिशबाजान में रह रहा था, एक शातिर अपराधी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना कटरा सहित उत्तर प्रदेश और दिल्ली में मादक पदार्थों की तस्करी और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर धाराओं में कुल आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम ने घटनास्थल से अवैध हथियार और बाइक बरामद कर ली है। पुलिस मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!