Breaking News

शाहजहाँपुर: नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, खुदागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

शाहजहाँपुर: नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, खुदागंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहाँपुर। थाना खुदागंज पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के एक गंभीर मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, यह मामला 19 जून 2026 को सामने आया था, जब एक व्यक्ति ने अपनी 16 वर्षीय पुत्री और 14 वर्षीय भतीजी के घर से बिना बताए चले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गुमशुदगी के आधार पर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान 1 जुलाई को दोनों किशोरियों को लखनऊ से सकुशल बरामद कर लिया गया, जिसके बाद उन्हें मेडिकल परीक्षण और आवश्यक सहायता के लिए वन स्टॉप सेंटर भेज दिया गया। न्यायालय में पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(1), 87 और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4(2) के तहत गंभीर धाराओं में बढ़ोतरी की। जांच में लखीमपुर खीरी निवासी सनी का नाम प्रकाश में आया।

शुक्रवार की सुबह मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर थाना खुदागंज पुलिस ने घेराबंदी की और कटरा थाना क्षेत्र के कसरक तिराहे से आरोपी सनी (21 वर्ष), निवासी ग्राम परसिया, थाना खमरिया, जिला लखीमपुर खीरी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली टीम में थाना प्रभारी खुदागंज के नेतृत्व में महिला उपनिरीक्षक तनु कुमारी, हेड कांस्टेबल अजय देवल और कांस्टेबल विपिन कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा कोहराम।

बलरामपुर: खेत की जुताई करने जा रहे किसान की ट्रैक्टर पलटने से दर्दनाक मौत, मचा …

error: Content is protected !!