Breaking News

शाहजहांपुर: डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का सम्मान, भारतीय युवा चेतना मंच ने सराहा उत्कृष्ट योगदान।

शाहजहांपुर: डॉक्टर्स डे पर डॉक्टरों का सम्मान, भारतीय युवा चेतना मंच ने सराहा उत्कृष्ट योगदान।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर भारतीय युवा चेतना मंच, शाहजहांपुर द्वारा जनपद के चिकित्सा जगत में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पांच प्रमुख चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने अस्पतालों में पहुंचकर इन चिकित्सकों को माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके समर्पण और सेवाभाव की सराहना की।

इस सम्मान समारोह के दौरान डॉ. सत्य प्रकाश मिश्रा (सत्यानंद अस्पताल), डॉ. हर्षित (एडीएमओ, रेलवे रोजा), डॉ. विजय पाठक (सारस्वत चिकित्सालय), डॉ. यू.डी. कपूर (कपूर अस्पताल) और डॉ. कीर्ति टंडन (टंडन नर्सिंग होम) को सम्मानित किया गया।

संस्था के संस्थापक एवं अध्यक्ष नरेंद्र कुमार त्यागी ने कहा कि डॉक्टर समाज के लिए ईश्वर का स्वरूप हैं। अपने ज्ञान और निस्वार्थ सेवा से वे रोगियों को नवजीवन देने का पुण्य कार्य करते हैं, जिसके लिए वे सदैव सम्मान और कृतज्ञता के पात्र हैं। मंच के संयोजक प्रदीप कुमार मिश्र ने कहा कि समाज में बेहतरीन कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करना संस्था की परंपरा रही है।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. विजय पाठक ने चिकित्सकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए बताया कि 1 जुलाई का दिन भारत रत्न डॉ. बिधान चंद्र रॉय की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जिन्होंने चिकित्सा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान दिया था।

सम्मान प्राप्त करने वाले चिकित्सकों ने संस्था का आभार व्यक्त किया। डॉ. कीर्ति टंडन ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी, जबकि डॉ. हर्षित ने कहा कि इस तरह का सम्मान चिकित्सकों को समाज सेवा के लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा प्रदान करता है।

इस अवसर पर आशु पंडित, रामरक्ष पाल, प्रदीप दीक्षित, गोपाल कृष्ण वर्मा, जयपाल सिंह, चिन्मय त्यागी, प्रणव किशन त्यागी, रविंद्र, मयंक मिश्रा, सुमन, नवजोत वर्मा, मुकेश कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, योगेंद्र एवं किशन त्यागी सहित संस्था के अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!