Breaking News

कासगंज: पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 03 गिरफ्तार, एक बदमाश घायल, लूटी गई बाइक और असलहे बरामद।

कासगंज: पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में 03 गिरफ्तार, एक बदमाश घायल, लूटी गई बाइक और असलहे बरामद।

संवाददाता: जुम्मन कुरैशी

कासगंज। जनपद कासगंज में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना सोरों पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने देर रात एक मुठभेड़ के दौरान तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

मामला थाना सोरों क्षेत्र का है, जहाँ पुलिस और एसओजी टीम को बदमाशों की मौजूदगी की गोपनीय सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने संयुक्त रूप से सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान सहावर की तरफ से एक मोटरसाइकिल पर सवार तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया, तो बदमाशों ने खुद को घिरता देख टीम पर जानलेवा फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ और बदमाशों को पकड़ने के उद्देश्य से जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई।

पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए मौके से तीनों बदमाशों को दबोच लिया। गिरफ्तार बदमाशों में विशाल कश्यप निवासी ग्राम नौरथा थाना कोतवाली कासगंज, अमृत निवासी मोहल्ला नवाब कासगंज और गोविन्द निवासी ग्राम गोयती थाना सोरों शामिल हैं। घायल बदमाश का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहाँ उसकी स्थिति सामान्य है। शुरुआती पूछताछ में बदमाशों ने स्वीकार किया कि उनके पास से बरामद टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल एक दिन पूर्व ही थाना कोतवाली कासगंज क्षेत्र से लूटी गई थी।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल के साथ ही 02 अवैध तमंचे, 03 जिंदा कारतूस और 02 खोखा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस पर हमला करने के मामले में थाना सोरों में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन में इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थाना सोरों के प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी और एसओजी टीम प्रभारी चंचल कुमार अपनी पूरी टीम के साथ शामिल रहे।

बाइट- ओपी सिंह, एसपी, कासगंज।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!