Breaking News

कासगंज: खेत में मक्का काटने के विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर।

कासगंज: खेत में मक्का काटने के विवाद में युवक को मारी गोली, हालत गंभीर।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। सदर कोतवाली क्षेत्र के बढारी वैश्य गांव में मंगलवार को मक्का काटने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। खेत में फसल कटाई के दौरान दो पक्षों में हुए झगड़े में एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे आनन-फानन में परिजन जिला अस्पताल ले गए। घायल की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बढारी वैश्य गांव में खेत में मक्का काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। यह मामूली कहासुनी देखते ही देखते इतनी बढ़ गई कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के युवक रुकुमपाल पर गोली चला दी। गोली लगने से रुकुमपाल लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने जानलेवा हमला किया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कासगंज के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने तुरंत जिला अस्पताल पहुँचकर घायल युवक का हाल-चाल जाना और घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की। एसपी ने थाना पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच करने और जल्द से जल्द हमलावरों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। क्षेत्र में हुई इस फायरिंग की घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

बाइट- आँचल चौहान, सीओ, सदर कासगंज।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!