Breaking News

बिसौली: मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में शांति बनाए रखने की अपील।

बिसौली: मोहर्रम को लेकर प्रशासन अलर्ट, कोतवाली में आयोजित पीस कमेटी की बैठक में शांति बनाए रखने की अपील।

आई एम खान

बिसौली। मोहर्रम के पर्व को शांति, सौहार्द और सकुशल ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को स्थानीय कोतवाली में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न धर्मगुरुओं, ताजियादारों, जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों ने भाग लिया। पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश मिश्रा ने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि वे मोहर्रम के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें।

श्री मिश्रा ने कहा कि नगर की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखना और आपसी सामंजस्य का परिचय देना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि त्योहार के दौरान माहौल खराब करने या खलल डालने वालों से प्रशासन सख्ती से निपटेगा और किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें चौकी इंचार्ज अमित चौहान, सुभाष सिंह और दबतोरी चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार मुख्य रूप से शामिल रहे। बैठक में मौलाना इफ्तेखार अशरफी, मौलाना अफलाक रजा उवैसी, हाफिज अब्दुल मुक्तदिर अहमद, मशहूद खां हमदम, नगर पालिका सभासद शफीक अहमद बाबू, प्रधान मुस्तरफ खां, सभासद मो. शाकिर अब्बासी, सय्यद मेहशर अली, मो. कमर अंसारी और अंजुमन फरोगे अजा के मुतावल्ली अब्बास रजा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!