Breaking News

शाहजहाँपुर: मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, नवागत क्षेत्राधिकारी नगर ने किया पैदल गश्त।

शाहजहाँपुर: मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, नवागत क्षेत्राधिकारी नगर ने किया पैदल गश्त।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहाँपुर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शाहजहाँपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी है। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशन में नवागत क्षेत्राधिकारी नगर देवव्रत बाजपेई ने थाना सदर बाजार क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की।

गश्त के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर ने प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के साथ मोहर्रम के निर्धारित रूटों का स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आमजन से सीधा संवाद कर आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की। वहीं, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को निर्देश दिए गए कि वे त्योहार के दौरान पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

पुलिस ने नागरिकों को आगाह किया है कि वे किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। इसके साथ ही किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या लावारिस वस्तु की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने का आग्रह किया गया है। प्रशासन ने सभी धर्मगुरुओं और नागरिकों से मोहर्रम पर्व को शांति के साथ मनाने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!