Breaking News

फर्रुखाबाद: डीआईजी कानपुर रेंज यमुना प्रसाद ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जन समस्याएं, राजस्व विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए थानों में बनेगी विशेष टीम।

 

फर्रुखाबाद: डीआईजी कानपुर रेंज यमुना प्रसाद ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जन समस्याएं, राजस्व विवादों के त्वरित निस्तारण के लिए थानों में बनेगी विशेष टीम।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद। कानपुर रेंज के डीआईजी यमुना प्रसाद एक दिवसीय दौरे पर फर्रुखाबाद पहुंचे। यहाँ उन्होंने सदर तहसील के ऑफिसर कॉलोनी स्थित कार्यालय में आयोजित ‘सम्पूर्ण समाधान दिवस’ में शिरकत की और जन शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक भी मौजूद रहे।

समाधान दिवस में कुल 84 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से दो शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। आई शिकायतों में सर्वाधिक संख्या राजस्व विभाग से संबंधित थी। डीआईजी यमुना प्रसाद ने राजस्व संबंधी विवादों के प्रभावी समाधान के लिए नई कार्ययोजना के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब थाना स्तर पर राजस्व विवादों को सुलझाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया जाएगा, जिसमें एक दरोगा और चार सिपाही शामिल होंगे।

डीआईजी ने स्पष्ट किया कि राजस्व विभाग को जब भी पुलिस बल की आवश्यकता होगी, उन्हें तत्काल टीम उपलब्ध कराई जाएगी ताकि राजस्व से जुड़े मामलों का समयबद्ध और न्यायपूर्ण निपटारा हो सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, ताकि पीड़ितों को बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!