Breaking News

कासगंज: मासूम आरोही हत्याकांड के खिलाफ वाल्मीकि समाज का आक्रोश, कैंडल मार्च निकाल दोषियों को फांसी देने की मांग।

कासगंज: मासूम आरोही हत्याकांड के खिलाफ वाल्मीकि समाज का आक्रोश, कैंडल मार्च निकाल दोषियों को फांसी देने की मांग।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद की गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र में चार वर्षीय मासूम आरोही की दरिंदगी के बाद हुई निर्मम हत्या ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य वारदात के विरोध में वाल्मीकि समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी के चलते वाल्मीकि समाज चेतना मंच के बैनर तले बड़ी संख्या में समाज के लोग सड़कों पर उतरे और कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शन की शुरुआत अंबेडकर पार्क से हुई, जहां सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। हाथों में मोमबत्तियां लिए प्रदर्शनकारियों ने मुख्य बाजार और बारहद्वारी मार्ग होते हुए गांधी मूर्ति स्थल तक मार्च निकाला। इस दौरान पूरा क्षेत्र आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी से गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने इस घटना को मानवता के लिए शर्मनाक बताते हुए प्रशासन से अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे भेजने और उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की।

समाज के नेताओं ने प्रशासन को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं की गई और दोषियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वाल्मीकि समाज चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने साफ कर दिया है कि न्याय न मिलने की स्थिति में पूरे जिले में सफाई कार्य ठप कर दिया जाएगा और आंदोलन को और अधिक उग्र रूप दिया जाएगा। मासूम आरोही को श्रद्धांजलि देते हुए समाज के लोगों ने एक स्वर में मांग की है कि दरिंदों को फांसी की सजा दी जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!