Breaking News

कासगंज: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, खेत से खाना देकर लौटते समय हुआ हादसा।

कासगंज: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, खेत से खाना देकर लौटते समय हुआ हादसा।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र में एक दुखद सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई और अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक की असमय मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया है।

मृतक की पहचान गांव डुकरिया नगला निवासी निखिल पुत्र हर दयाल के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि निखिल आज सुबह अपनी बाइक से खेत पर काम कर रहे परिजनों को खाना देने गया था। खेत से खाना देकर जब वह वापस अपने गांव लौट रहा था, तभी कांतौर गांव के समीप सामने से आ रहे एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि निखिल गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे और लहूलुहान अवस्था में निखिल को जिला अस्पताल लेकर गए, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सदर कोतवाली पुलिस भी अस्पताल और घटनास्थल पर पहुँच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है। निखिल की मौत की खबर सुनते ही उसके घर में मातम छा गया है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!