Breaking News

बदायूँ: सगी बहन से कहासुनी के बाद युवती ने दी जान, पंखे से लटककर की आत्महत्या।

बदायूँ: सगी बहन से कहासुनी के बाद युवती ने दी जान, पंखे से लटककर की आत्महत्या।

बदायूँ। जनपद के उसैहत थाना क्षेत्र के खेड़ा जलालपुर गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ मामूली बात पर हुई कहासुनी के चलते एक युवती ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

मृतका की पहचान रागिनी के रूप में हुई है, जो अविवाहित थी। बताया जा रहा है कि घर में किसी बात को लेकर रागिनी की अपनी सगी बहन से कहासुनी हो गई थी। इस मामूली विवाद से नाराज होकर रागिनी ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटक गई। काफी देर तक जब रागिनी बाहर नहीं आई, तो परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए और घर में चीख-पुकार मच गई।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटना के पीछे के अन्य कारणों का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!