Breaking News

बदायूं: दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, पंचर बनवा रहे किसान की गोली मारकर हत्या।

बदायूं: दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, पंचर बनवा रहे किसान की गोली मारकर हत्या।

बदायूं। जनपद के वजीरगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को दिनदहाड़े हुई हत्या की एक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। अज्ञात बदमाशों ने बाइक का पंचर बनवा रहे एक किसान की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर निर्मम हत्या कर दी। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

मृतक की पहचान कुंवरगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गरूइया निवासी 55 वर्षीय दिलीप यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दिलीप यादव अपनी मोटरसाइकिल का पंचर बनवाने के लिए बनकोटा बस स्टैंड पहुंचे थे। इसी दौरान वहां आए अज्ञात बदमाशों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया और फायरिंग कर दी। गोली लगने से दिलीप यादव सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

दिनदहाड़े हुई इस हत्या से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही वजीरगंज पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात हृदेश कठेरिया ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं, फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए आसपास के दुकानदारों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही, हत्यारों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाने और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीमें विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

बाइट- एसपी देहात हृदेश कठेरिया

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!