Breaking News

कासगंज: कादरगंज गंगा पुल पर छाया अंधेरा, हादसों को न्योता दे रही प्रशासन की अनदेखी।

कासगंज: कादरगंज गंगा पुल पर छाया अंधेरा, हादसों को न्योता दे रही प्रशासन की अनदेखी।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। जनपद का प्रमुख कादरगंज गंगा पुल इन दिनों हादसों का केंद्र बनता जा रहा है। पुल पर प्रकाश व्यवस्था का घोर अभाव होने के चलते आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों की जान लगातार जोखिम में बनी हुई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि पुल पर पर्याप्त रोशनी न होने से रात के समय गुजरना किसी खतरे से कम नहीं है।

लगभग चार से पांच किलोमीटर लंबे इस महत्वपूर्ण पुल से प्रतिदिन भारी वाहनों का आवागमन रहता है। अंधेरा होने के कारण वाहन चालकों को सामने से आने वाले वाहनों का अंदाजा नहीं मिल पाता, जिसके चलते आए दिन टक्कर की घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय निवासियों के अनुसार, अब तक इस पुल पर अंधेरे के कारण कई गंभीर हादसे हो चुके हैं जिनमें लोगों ने अपनी जान तक गंवाई है।

सामाजिक कार्यकर्ता हफीज गांधी ने इस गंभीर समस्या पर चिंता जताते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और राज्य सेतु निगम से अविलंब सुध लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुल पर स्ट्रीट लाइटें लगवाना अब एक अनिवार्य आवश्यकता बन गई है, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं को रोका जा सके। स्थानीय लोगों और समाजसेवी ने प्रशासन से जनहित और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द पुल पर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने की पुरजोर अपील की है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!