Breaking News

कासगंज: सीओ सहावर शाहिदा नसरीन को भावभीनी विदाई, अफसरों ने की कार्यशैली की प्रशंसा।

कासगंज: सीओ सहावर शाहिदा नसरीन को भावभीनी विदाई, अफसरों ने की कार्यशैली की प्रशंसा।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। जनपद के सहावर सर्किल में तैनात क्षेत्राधिकारी सुश्री शाहिदा नसरीन का कमिश्नरेट लखनऊ स्थानांतरण होने पर पुलिस कार्यालय में एक गरिमामयी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह समेत जिले के तमाम आलाधिकारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

​समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने कहा कि सहावर सर्किल में सुश्री शाहिदा नसरीन का कार्यकाल अत्यंत सराहनीय रहा। उन्होंने क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथी अधिकारियों ने उनकी कर्तव्यनिष्ठा, निष्पक्ष कार्यशैली और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। वक्ताओं ने उनके मातहतों के साथ रहे सहयोगात्मक व्यवहार को भी याद किया। विदाई के भावुक क्षणों में पुलिस कर्मियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर विदा किया।

​इस अवसर पर सुश्री शाहिदा नसरीन ने कासगंज पुलिस परिवार और स्थानीय जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कासगंज में काम करने का अनुभव बेहद शानदार रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ की जनता और पुलिस टीम से जो सम्मान मिला है, वह उनके लिए अविस्मरणीय है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि लखनऊ कमिश्नरेट में भी वह पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपनी सेवाएं देती रहेंगी।

​समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर आंचल चौहान, क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार सहित पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी, पेशकार, आशुलिपिक और समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!