Breaking News

बिसौली: अवैध खनन पर कार्रवाई, तहसीलदार की घेराबंदी में पकड़ा गया मिट्टी लदा ट्रैक्टर।

बिसौली: अवैध खनन पर कार्रवाई, तहसीलदार की घेराबंदी में पकड़ा गया मिट्टी लदा ट्रैक्टर।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं)। थाना वजीरगंज क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर शिकंजा कसा है। नायब तहसीलदार अमित चौधरी ने छापेमारी के दौरान अवैध रूप से मिट्टी ढो रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछा करके पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान अन्य खनन माफिया प्रशासनिक वाहन को देख अपने वाहनों को छोड़कर मौके से फरार हो गए।

नायब तहसीलदार अमित चौधरी ने बताया कि पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर वजीरगंज पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस ने वाहन को सीज करते हुए नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। हालांकि, प्रशासन की तमाम चेतावनियों के बावजूद खनन माफियाओं के हौसले पस्त नहीं हो रहे हैं। इससे पूर्व भी प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट जैसी कठोर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा, लेकिन माफियाओं पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है।

क्षेत्र में लंबे समय से पुलिस और खनन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि विभागीय मिलीभगत के चलते ही यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। बहरहाल, तहसीलदार की इस त्वरित कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप जरूर मच गया है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!