Breaking News

शाहजहाँपुर: चोरी के मोबाइल के साथ शातिर गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे।

शाहजहाँपुर: चोरी के मोबाइल के साथ शातिर गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे।

संवाददाता, मुबारक अली

शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी काफी पुराना है।

मामले के अनुसार, बीते 16 जून को मोहल्ला दिलाजाक निवासी मो. मुईद खां ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उसका मोबाइल फोन चोरी हो गया है। इस शिकायत पर पुलिस ने इरफान पुत्र शब्बन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। सदर बाजार पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी कि तभी 17 जून की रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्वालटोली चौराहे से इरफान को धर दबोचा।

पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो (OPPO) मोबाइल फोन बरामद किया। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराएं बढ़ाते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी इरफान गदियाना चुंगी, हाथीथान का निवासी है और उसके खिलाफ पूर्व में भी आयुध अधिनियम तथा आबकारी अधिनियम के तहत कई मुकदमे दर्ज हैं।

यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार के नेतृत्व में संपन्न हुई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक भूपेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक लक्ष्मण चन्द और कांस्टेबल उज्जवल चौधरी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!