Breaking News

बिसौली: जनसुनवाई में सख्त हुए एसडीएम, अवैध कब्जे और पैमाइश की शिकायतों पर दिए कार्रवाई के निर्देश।

बिसौली: जनसुनवाई में सख्त हुए एसडीएम, अवैध कब्जे और पैमाइश की शिकायतों पर दिए कार्रवाई के निर्देश।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं)। तहसील मुख्यालय पर बुधवार को आईएएस एवं उप जिलाधिकारी साई आश्रित शाख मुरी ने जनसुनवाई की। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान कस्बा फैजगंज बेहटा निवासी सुल्लन खां ने शिकायत दर्ज कराई कि भूमि गाटा संख्या 707 पर हिकमत खां, किसमत खां व हसरत खां ने अवैध कब्जा कर रखा है। वहीं, शेखूपुर निवासी किशनवीर ने चकमार्ग की पैमाइश को लेकर प्रार्थना पत्र दिया। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तलब किया और अवैध कब्जा हटाने के साथ ही चकमार्ग की पैमाइश सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

आईएएस साई आश्रित शाख मुरी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि शिकायतों को बेवजह लंबित न रखा जाए। प्रत्येक विभाग के अधिकारी नागरिकों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहें और समयबद्ध तरीके से उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान नायब तहसीलदार मो. हारिस सहित अन्य प्रशासनिक कर्मचारी मौजूद रहे।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!