Breaking News

सहसवान: महिला दुकानदार के साथ मारपीट और लूट, कान के कुंडल छीनने का आरोप; पुलिस से शिकायत।

सहसवान: महिला दुकानदार के साथ मारपीट और लूट, कान के कुंडल छीनने का आरोप; पुलिस से शिकायत।

सहसवान (बदायूँ)। क्षेत्र के ग्राम भगता नगला में सोमवार को एक महिला दुकानदार के साथ दबंगई और लूट का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला विनीता ने थाने में तहरीर देकर गाँव के ही तीन लोगों के खिलाफ मारपीट, छीना-झपटी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

पीड़िता विनीता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 जून की शाम करीब 5 बजे वह अपनी दुकान पर मौजूद थी। आरोप है कि तभी गाँव के रहने वाले भवनेश, रिंकू और सुरेश दुकान पर आए और अकारण गाली-गलौज करते हुए उन्हें दुकान से बाहर निकालने का प्रयास किया। जब विनीता ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उनके और उनकी सास वर्षा देवी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान विनीता को गंभीर चोटें आईं।

महिला का आरोप है कि झगड़े का फायदा उठाकर दबंगों ने उनके कान के कुंडल भी छीन लिए और उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार, पूरी घटना का वीडियो उनके पास सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचित किया, लेकिन पुलिस के पहुँचने से पहले ही आरोपी भाग निकले।

पीड़िता ने थाने पहुँचकर तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!