Breaking News

रईया में भव्य राम मंदिर निर्माण से श्रद्धालुओं में हर्ष, आस्था का केंद्र बनेगा पावन धाम।

रईया में भव्य राम मंदिर निर्माण से श्रद्धालुओं में हर्ष, आस्था का केंद्र बनेगा पावन धाम।

संवाददाता, अमित कुमार ओझा 

चहनियां (चंदौली)। जनपद के रईया गाँव में श्री गौरी शंकर महादेव मंदिर से जुड़ा भगवान श्रीराम दरबार का भव्य मंदिर निर्माण कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इस पावन कार्य के चलते क्षेत्र के नागरिकों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह का माहौल है। मंदिर निर्माण से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक मूल्यों को केंद्र में रखकर किया जा रहा है।

निर्माण समिति के अनुसार, यह मंदिर न केवल एक धार्मिक स्थल होगा, बल्कि भविष्य में यह क्षेत्र की सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र भी बनेगा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि आने वाले भक्तों को एक दिव्य और शांत वातावरण मिल सके। समिति ने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाले सभी समाजसेवियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए इसे जन-आस्था का प्रतीक बताया है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 के फरवरी माह में मुख्य यजमान शरद चंद्र यादव द्वारा माँ आदिशक्ति दुर्गा, श्री राधा-कृष्ण और श्री शिव दरबार का निर्माण संपन्न कराया गया था। उसी गौरवशाली क्रम को आगे बढ़ाते हुए अब राम दरबार के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। समिति ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से इस कार्य में निरंतर अपना सहयोग और सहभागिता बनाए रखने की अपील की है।

इस अवसर पर आयोजित बैठक में हवलदार यादव, अजीत यादव, राजन यादव, विकास मौर्या, अभिषेक कुमार मौर्य, अनूप पांडेय, रमाशंकर वकील, रामप्रताप यादव, डॉ. कपिल देव सिंह, रीता देवी, हीरावती देवी, आभा देवी, जागी देवी, जयनारायण सिंह और लोकपति मिश्रा सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। सभी ने मंदिर निर्माण के निर्विघ्न संपन्न होने की कामना की है।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार।

फर्रुखाबाद: एसओजी और कादरीगेट पुलिस ने किया बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, पुर्जे काटकर बेचने …