Breaking News

चहनियां: जन चौपाल में गूंजी विकास की बातें, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान।

चहनियां: जन चौपाल में गूंजी विकास की बातें, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान।

संवाददाता, अमित कुमार ओझा 

चहनियां (चंदौली)। चहनियां स्थित खंड विकास कार्यालय परिसर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘विकसित भारत’ के तहत तीन दिवसीय विशेष जनसंपर्क और ‘सरकार आपके द्वार’ जनकल्याण शिविर का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित इस जन चौपाल का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूलमंत्र के साथ देश के हर वर्ग को सशक्त बनाया गया है। उन्होंने आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती साख पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत, पीएम-किसान सम्मान निधि जैसी प्रमुख योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि आज इन योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलिए के सीधे लाभार्थियों तक पहुँच रहा है। उन्होंने रेलवे के आधुनिकीकरण और देश में बिछे आधुनिक सड़क नेटवर्क को भारत की प्रगति की नई पहचान बताया।

जन चौपाल में स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, समाज कल्याण, कृषि, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वच्छ भारत मिशन और पंचायती राज विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहाँ ग्रामीणों को योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया।

इस अवसर पर पशु चिकित्सा अधिकारी मधुशर अली, सहायक विकास अधिकारी राजेश सिंह, स्वास्थ्य विभाग की वीपीएम रोशन आरा, फार्मासिस्ट मुकेश सिंह, एडिओ आईएसबी नित्यानंद सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी मनोज कुमार, मंडल अध्यक्ष नंद गोपाल राजभर, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. संकठा राजभर, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सतीश गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य रविकांत चौहान, जयंत सिंह और प्रकाश यादव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर ने की, जबकि संचालन कृषि विभाग के सुनील कुमार ने किया।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …